व्यवस्थित और सलीकेदार घर सबको आकर्षित करते है और घर की नकारात्मकता से परिवार के सदस्यों को सुख शान्ति का अनुभव होता है। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा के संतुलन के बारे में विस्तार से बताया गया है।इसके कई फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाता है। वास्तु शास्त्र में एलोवेरा के पौधे की खास ऊर्जा के बारे में बताया है।एलोवेरा व्यक्ति के जीवन में तरक्की लेकर आता है और सभी बाधाओं को भी दूर कर देता है। तो आइये जानते है, एलोवेरा के वास्तु से जुड़े टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर भी हो जाएंगी।वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाने से मन को शांति मिलती है और एलोवेरा का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे लगाने से घर में धन का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भी होती है। इसके अलावा एलोवेरा के पौधे को आप दक्षिण-पूर्व कोने में भी लगा सकते हैं। एलोवेरा के उपयोग से सेहत भी अच्छी रहती है और इसे लगाने से प्रगति, पैसा, प्रमोशन और प्रतिष्ठा भी बहुत बढ़ता है। इस पौधे को आप पूर्व दिशा में लगाएं, इससे मन को शांति मिलती है। एलोवेरा को घर के उत्तर-पश्चिम कोने से दूर रखें।