उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जहां सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीतियां तय कर रही हैं मानो एक हॉस्पिटल निकली है कि कौन उत्तर प्रदेश सीएम की कुर्सी हथियायेगा। चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी है
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर से सत्ता में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ सपा और बसपा अपनी सियासी जमीन को फिर से वापस करने की कोशिश करेंगी। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के सामने हैं। लंबे समय से प्रदेश में सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार यूपी के चुनाव में एक अदद बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रदेश की चुनावी रणनीति को लेकर खुलकर बात की है।
ब्राह्मण वोटरों की लड़ाई में ‘नहले पे दहला’ मारने में जुटीं प्रियंका, CM और 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लगभग तय कर चुकी हैं
कांग्रेस के सामने नेतृत्व का सबसे बड़ा सवाल है कि प्रदेश में पार्टी का चेहरा कौन होगा। सलमान खुर्शीद का कहना है कि हम अगला विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे। वह प्रदेश में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। बादल में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती हैं। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस एक मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम वोट को साधने के लिए कांग्रेस तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपना सकती है।