उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
लखनऊ- घटना गोसाईगंज के पास स्थित अमेठी के मोहराकला गांव की है। जहां बकरी चराने गई एक नाबालिक बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म कर घर पर बताएं जाने के लिए जान से मारने की धमकी दी। जिसके खबर बच्ची ने डरते हुए अपने घर जाकर बतायी। इसके बाद घर वालों ने 1 जून 2021 को इस घटना की सूचना गोसाईगंज थाने में जाकर दी। घर वालों ने बताया कि उनकी बच्ची(उम्र 10 वर्ष) 29 मई 2021 घर से दूर खेत में बकरी चराने गई थी। वहीं पर गांव का अंकुल(25 वर्ष) पुत्र बुद्धूलाल निवासी ग्राम रामदासपुर मजरा महुराकला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे घर पर बताने पर मरने की धमकी दी।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 2 जून 2021 को गोसाईगंज थाना टीम द्वारा अमेठी से महुराकला जाने वाली सड़क से करीब 8:10 बजे स्थानीय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकुल पुत्र बुद्धि लाल निवासी ग्राम रामदास पुर मजरा महुराकला में गिरफ्तार किया गया।
अपराधी पर गोसाईगंज थाने द्वारा 251/2021 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट लगाया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
प्रoनिo अमरनाथ वर्मा
अतिoनिरo डाo रामफल प्रजापति
उपoनिo अजय कुमार चौरसिया
काo कुलदीप कुमार
काo सोहित कुमार