पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या रूदौली ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित।विकास खण्ड मवई ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यो से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम गांव के जागरूक मतदाताओं द्वारा ग्राम प्रधान चुने जाने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है। बिना भेद भाव के अपनी ग्राम पंचायतों का चहुमुंखी विकास करें, यदि हमारी ग्राम पंचायतें सशक्त होंगीं तो प्रदेश भी सशक्त होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता तेज तिवारी ने सभी आगन्तुकों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, बीडीओ मोनिका पाठक, भाजपा नेता तेज तिवारी, मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, संतोष मिश्रा, आदर्श चंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, सचिन कसौधन, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, दिनेश पाण्डेय, विक्रमा यादव,दान बहादुर यादव, भानु यादव, जावेद, महमूद, सुनील मिश्रा, बलवंत सिंह, दुर्गा प्रसाद रावत,