अमरनाथ की रिपोर्ट
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बीकापुर बाजार में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने हुजूर की शान में नारे लगाए। और अकीदत के साथ पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब को याद किया। इस दौरान बताया गया कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन और भाईचारा कायम किया जा सकता है। उन्होंने शांति और भाईचारे का पैगाम पूरी दुनिया को दिया है। मस्जिदों में अमन चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआ माँगी गई। क्षेत्र के अन्य कई स्थानों पर भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया गया