उत्तर प्रदेश : पिछले कुछ दिनों से लगातार किसानों द्वारा अपना अनाज बेचने को लेकर अधिकारियों की शिकायत की जा रही थी , इसी सिलसिले में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के किसान अब किसी भी दिन 50 क्विंटल से अधिक धान बेच सकते हैं। धान खरीद में तेजी लाने के लिए यह निर्यण लिया गया है। पहले सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को ही 50 क्विंटल से अधिक धान बेची जा सकती थी।अब किसान अपने जिले या अपने जिले से लगे किसी भी खरीद केंद्र पर धान बेच सकते हैं। पहले इसके लिए अनुमति लेना जरूरी था। किसान किसी भी केंद्र से टोकन लेकर धान बेच सकेंगे। लेकिन ध्यान रखें एक की केंद्र पर शेष धान भी बेचनी होगी। आपको बता दें, प्रदेश में धान की सरकारी खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। सरकार सामान्य धान 1,940 रुपए तथा ग्रेड-ए 1,960 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है।