यूपी दौरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेलंगाना के बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने प्रियंका गांधी की तुलना गिरगिट से कर डाली उन्होन् बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘गिरगिट’ की तरह अपना रंग बदल रही हैं।सुभाष की यह टिप्पणी कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद आई है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक लखीमपुर खीरी कांड का राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं। ‘प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म की तारीफ करना शुरू कर दिया। गांधी परिवार ने कभी हिंदू परिवारों के बारे में नहीं सोचा। प्रियंका गांधी ने एक ईसाई से शादी की, उनकी मां एक ईसाई हैं और उनके दादा एक मुस्लिम हैं।
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि उन्होंने (प्रियंका गांधी) 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह सब खेल खेला है। जो यह दिखाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल कर रही थी। अचानक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में मंदिरों में जाकर हिंदू बनने लगे हैं। उनकी हाल की यूपी यात्रा एक चुनावी हथकंडा था। तेलंगाना बीजेपी ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ में यह भी कहा कि हाल में प्रियंका गांधी का एक्शन पार्टी में गठबंधन सहयोगियों की कमी के कारण सामने आई है।
बता दें कि प्रियंका गांधी अपने वाराणसी दौरे पर दोनों मंदिरों में दर्शन करने के बाद रोहनिया में एक रैली को भी संबोधित किया प्रियंका ने यह भी कहा कि वह आगामी चुनाव से पहले रह महीने पांच दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में रहेंगी। लखीमपुरी घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद वह मृतक के परिवार से मिली और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।
बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल कर रही थी।
![](https://nayabharatdarpan.com/wp-content/uploads/2023/01/httpsnayabharatdarpan.comstaticc1eclient86950uploaded74c480f996ae1bf494d7132793a230a4.jpg)