अभिमन्यु शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई ,इसके बाद नए पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया गया। शपथ समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विनोद चंद्र उपाध्याय, महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्रा, नारायण त्रिपाठी एडवोकेट, सचिव आदित्य कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री रामनाथ गौतम आय-व्यय निरीक्षक संगीत कुमार त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा प्रेम नारायण गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष, भीमसेन सक्सेना, राधेश्याम त्रिपाठी, जय नारायण अवस्थी, प्रयाग सिंह परिहार, विश्वनाथ सिंह तोमर, देवेन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट, बुद्ध सेन सक्सेना, राम प्रकाश सक्सेना, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, अनिल कुमार मिश्रा व प्रेम नारायण मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव ने दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प करते हुए कहा कि वह जिले के वरिष्ठ जनों के सम्मान व कल्याण के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ नागरिक समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
![](https://nayabharatdarpan.com/wp-content/uploads/2023/01/httpsnayabharatdarpan.comstaticc1eclient86950uploaded31dd5bc1a055ca11339468bb55046009.jpg)