मुजफ्फरनगर
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में सपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में मुजफ्फरनगर के सपा के प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी व सपा नेता विनय पाल को चुनाव स्टार प्रचारक बनाये जाने पर जिले के सपा पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए स्वागत किया।
सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नुरहसन सलमानी, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव मुकीम कासमी, सपा नेता सरदार तरणजीत सिंह, युवा सपा नेता सलमान त्यागी, पवन पाल, नवेद रंगरेज़ ने यूपी चुनाव में सपा के स्टार प्रचारक बनाये गए सपा नेता विनय पाल का स्वागत करते हुए हर्ष जताया।