औरैया विकासखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में बन रहे पीएम केयर फंड से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का आज सोमवार को सदर विधायक के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भगवान दास बरोलिया द्वारा पूजा अर्चना करके फीता काटकर प्लांट का लोकार्पण कर ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। 5200000 रुपए की लागत से करीब माह में बनकर हुआ ऑक्सीजन प्लांट। इस प्लांट में ढाई सौ प्रति मिनट ऑक्सीजन का हो सकेगा उत्पादन। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा व पूर्व ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा, अशोक चौबे, मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ,राम शरण गुप्ता, श्याम चौधरी ,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, दिनेश भदौरिया, ग्राम प्रधान उदी आदित्य भदोरिया उर्फ सोनू, मुकेश राजपूत ,उदी चौकी प्रभारी सौरभ राणा आदि लोग मौजूद रहे।