आशीष कुमार की रिपोर्ट
रायबरेली के कृपालु इंस्टीट्यूट मुंशीगंज में कोरोना के 32 केस पॉजिटिव पाए गये हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद भारी संख्या में कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने से जिले में हड़कंप मचा है।
रायबरेली जिले में कोरोना बम एक साथ फूटा है। सोमवार को एक साथ 34 नए मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक जिले में 36 मरीज कोरोना संक्रमित हैं।
दरअसल पॉजिटिव पाए गए मरीज में ज्यादातर सहारनपुर के 2 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। इन मरीजों को रोहनिया के लेवल-1 हॉस्पिटल में रखा गया था। वहां के स्थानीय लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। इन जमातियों को मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टिट्यूट में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। यहां कुल 68 जमाती क्वॉरेंटाइन हैं। बाकी बचे लोगों के दोबारा सैंपल मंगाए गए हैं। रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए लेवल 1 हॉस्पिटल में 30 बेड की ही व्यवस्था है। 30 मरीजों को रोहनिया और बाकी 4 मरीजों को 34 सलोन में बनाए गए लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की भी तैयारी है।