आशीष कुमार की रिपोर्ट
रायबरेली। रायबरेली के अलग अलग क्षेत्रों में बंद का व्यापक असर आज देखने को मिला। लालगंज तहसील में जहां दुकानें बंद रहीं वहीं सड़कों पर भी आवाजाही भी नहीं दिखाई दिया।
प्रशासन द्वारा लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जाती रही। आवश्यक सामग्री की दुकान भी नहीं के बराबर खुली नज़र आ रही थी।
सरेनी बाजार भी बंद थी। शहर में छिटपुट घटनाओं के अलावा किसी अप्रिय घटनाओं की खबर नहीं है। लोग बाग अपने घरों में ही पाए गए।
साप्ताहिक लगने वाली सब्जी की मंडी भी आज नहीं लगने दी गई। आईए चित्रों के साथ आपको हालात का जायजा करवाते हैं।