राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गठबंधन सरकार ने मंहगाई को गोद लिया है। जनता को बढ़ती कीमतों ने निगलने का खेल शुरु कर दिया है। अब जनता अपने बचाव के लिए परेशान है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू कुकिंग गैस, दवाएं, खाद्य पदार्थ, चिकित्सा, यातायात, परिवहन मे मंहगाई शिखर पर पहुंच रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल राजनैतिक पार्टियां चुप है। उन्होंने जनता की भलाई के लिए मुंह खोलना बन्द कर दिया है। अब कांग्रेस पार्टी सरकार की पोल खोल रहीं है।
उक्त बातें जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने देश में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अमेठी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान कही। शुक्रवार को सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में अमेठी जिला के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और सरकार विरोधी कटआउट लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
महंगाई से किसानों की कमर टूट गई- डॉ. देवमणि तिवारी
अमेठी ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.देवमणि तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक अमेठी के पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान श्री तिवारी ने कहा की पेट्रोल के दाम बढ़ने से सब परेशान हैं। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों की कमर टूट गई है। महिलाओं की घरेलू कुकिंग गैस मंहगी हो गई है। इसके लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सरकार को आगे आना होगा और बढती कीमत पर अंकुश लगाना होगा। इस अवसर पर ब्लॉक अमेठी प्रभारी हीरमणि कनौजिया, भादर ब्लॉक प्रभारी अशोक शुक्ल, न्याय पंचायत अध्यक्ष क्रमशः रमाकांत कोरी, संजीव द्विवेदी एवं अशोक सिंह तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, भीमसेन पाण्डेय तथा अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।