बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
प्रयागराज :प्रयागराज में प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसका उदाहरण सोमवार को देखने को मिला।
बता दें कि 68 वर्षीय लल्लन सिंह संगम में स्नान करने आए थे। इस दौरान अपना बैग संगम के किनारे रखकर स्नान करने लगे। इसी दौरान उनका बैग किसी ने गायब कर दिया। लल्लन सिंह के द्वारा थाना संगम पुलिस को जानकारी दी गई कि बैग में कुछ जरूरी सामान के साथ ₹55000 भी थे। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना संगम उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश शर्मा व उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करने के फलस्वरूप बैग कुछ ही दूर पर गिरा मिला। ललन सिंह के बैग में पड़़े रुपयों के साथ-साथ सामान भी सुरक्षित पुलिस ने लल्लन सिंह को प्रदान किया। इस पर लल्लन सिंह ने संगम पुलिस कर्मियों का आभार जताते हुए प्रसन्नता प्रगट किया।