विवेक कुमार मिश्र की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के थाना लालगंज के उ0नि0 श्री अमित सिंह मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र लालगंज के लोनी नदी, बरदैत पुल के पास से 01 अभियुक्त संजय तिवारी उर्फ संजू पुत्र नागेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 389/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।