विवेक कुमार मिश्र की रिपोर्ट
प्रतापगढ़। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में ग्राम मोती का पुरवा, पहाड़पुर थाना व तहसील लालगंज निवासिनी नाजिरा बेगम के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के दृष्टिगत कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने सम्पूर्ण राजस्व ग्राम को अस्थाई रूप से सील करते हुये एवं परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के रूप में प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक राम विलास एडीओ (स0क0) सांगीपुर तथा सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक संतोष कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता गांधी इण्टर कालेज सांगीपुर को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रतिबन्धित क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों को लेकर आने जाने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें किन्तु कोई वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र में अनावश्यक नही रूकेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें तथा आवश्यक सामग्रियों, दवाइयॉ, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर-टू-डोर की जायेगी।