संदीप कुमार की रिपोर्ट
रूदौली/अयोध्यापटरंगा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने सोमवार को डकैती एवम भैंस चोरी की तैयारी कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से एक पिकप वाहन संख्या यूपी 42 सि0टी0 0724 एक मोटरसाइकिल संख्या डीएल 4 एस एनडी 9498 एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर एक लोहे की रॉड एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी सूचना मिली कि तीन लोग पुराय जंगल के पास तीन लोग भैंस चोरी व डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटरंगा विवेक सिंह उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव प्रभारी चौकी हाइवे पटरंगा उपनिरीक्षक सुधीर कुमार कांस्टेबल रामकुमार यादव मुकेश कुमार पंकज कुमार रामकिशुन यादव रामाश्रय यादव अभिषेक कुमार संदीप पाल जीतबहादुर यादव कमलेश यादव स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 174/21 की धारा 399/402/व 175/21की धारा 3/25से सम्बंधित तीनो अभियुक्तों सगीर अहमद पुत्र सहजाद निवासी हरिहर पुर बलैया रूदौली राम सजीवन पुत्र रामअवतार निवासी कटरा टिकैत नगर बाराबंकी मोहम्मद फारूक पुत्र मो0आबिद निवासी हैदरगंज शहबाजपुर रुदौली को गिरफ्तार कर लिया तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों के पास से एक अदद पिकअप नं0 UP 42 CT 0724 एक अदद मो0सा0 DL 4S ND 9498 एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 12 बोर एक अदद लोहे की राड
एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया।