अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
अमृतपुर बीती रात मवेशी को बचाने के चक्कर में थाने की सरकारी जीप खंती में जाकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो लोगों की हालत गम्भीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना अमृतपुर की सरकारी गाड़ी राजेपुर की तरफ जा रही थी। कार में दरोगा अच्छेलाल पाल, सिपाही प्रदीप, अंकित, नितिन सवार थे। कुतुलूपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और जानकारी थानाध्यक्ष को दी। जिस पर थानाध्यक्ष सुनील परिहार ने पहुंचकर सभी घायलों को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्रदीप व अच्छेलाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं उपचार करा रहे चालक ने बताया कि मवेशी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे घटना घटित हो गयी।