रवि तिवारी की रिपोर्ट
कन्नौज – कन्नौज में चयनित विरासत वृक्षों में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री नरेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, प्रभागीय वन अधिकारी कन्नौज, अधिशासी अधिकारी कन्नौज, उद्योग व्यापार मंडल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगरकोट मंदिर, विकास अग्निहोत्री के कारखाने के पास, क्षेम कली मंदिर,श्री बांके बिहारी मंदिर एवं सिंह वाहिनी मंदिर में उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। क्योंकि एक वृक्ष भी सैकड़ों की जान बचा सकता है