राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
भादर रामगंज 30 वी उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 विकासखण्ड भादर के खिलाड़ियों ने किया अमेठी जिले का नाम रोशन शाहिद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में आयोजित खेल मे 30 से 90 साल के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें विजेता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने का मिला मौका 30वां उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप शाहिद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में शुरू हुआ था प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देश और विश्व स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के संजय तिवारी सोनारी के 45 साल से अधिक वर्ग आयु के लम्बी कूद में प्रथम आये व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किये रामलखन यादव सोनारी 45 साल से अधिक वर्ग आयु के 1500 मीटर दौड में प्रथम व ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान हृदय राम अग्रेसर 55 साल से अधिक वर्ग आयु के 1500 मीटर में प्रथम व 5000 मीटर में प्रथम स्तान हर्षलता शाही एच ए एल अमेठी 35 साल से अधिक वर्ग 5000,10000,मीटर में प्रथम स्थान नरेंद्र सिंह दुआरा पच्छिम का 45 साल से अधिक वर्ग आयु के गोला फेक में प्रथम चक्का फेक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया जिला मास्टर्स एथलेटिक के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि सभी खिलाड़ी 27 फरवरी से 25 फरवरी 2022 तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद व आंध्र प्रदेश में खेली जाएगी सभी खिलाड़ियों को जिला सचिव संजय तिवारी ने बधाई दी और अग्रिम प्रतियोगिता शुभ हो इसकी कामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हमारे खिलाड़ी यूपी मे परचम लहराएंगे।