आदित्य मिश्र की रिपोर्ट
हरदोई – जिले के प्रताप नगर चौराहा बेनीगंज सड़क मार्ग के किनारे बनी किसान कुट्टी पर भारतीय किसान मजदूर दशहरी संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवे दिन समाप्त किया गया। आपको बताते चलें 6 सितंबर को झरिया गांव में बने चकरोड मार्ग पर बनी अवैध रूप से दीवार गिराए जाने के संबंध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था मगर जनपद के अधिकारियों द्वारा बात ना बनने पर संगठन के ही तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अन्न जल त्याग कर धरने पर बैठ गए थे उप जिला अधिकारी मनोज श्रीवास्तव संडीला, अंबिका चौधरी नायब तहसीलदार संडीला व शिवराम कुशवाहा क्षेत्राअधिकारी हरियावा के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव से झरोइया गांव मे चकरोड मार्ग पर बनी दीवार को गिराए जाने व सत्येंद्र सिंह के घर के बाहर जलभराव व अन्य कई ग्राम सभा की समस्याओं को लेकर सार्थक वार्ता हुई वार्ता के दौरान अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी दीवार को सरकार अपनी कस्टडी में लेकर पेंटिंगवाल या साइन बोर्ड लगाने की बात कही गयी। वहीं उप जिला अधिकारी आश्वासन देते हुए बताया ब्लॉक स्तर पर वीडियो से वार्तालाप हो गई है जल्द सरकार बजट आ जाएगा जिससे गांव में जल भराव निकाल की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जो भी कोई समस्याएं है उस पर भी हम लोग पूरा कार्य करने का प्रयास करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने उप जिला अधिकारी को जलभराव समस्याओं का निस्तारण हेतु 15 दिन का समय दिया है उन्होंने बताया है अगर 15 दिनों में समस्या का हल नहीं किया गया तो मैं संडीला तहसील परिसर में धरने पर बैठूंगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संगठन के तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का आमरण अनशन उनकी माता जी ने जूस पियाकर तोड़वाया। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी व किसान भाई मौजूद रहे।