पवन कुमार की रिपोर्ट
रुदौली/अयोध्या-अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या ब्लॉक रुदौली की बैठक हिन्दू इंटर कॉलेज,रुदौली में संम्पन्न हुई जिसमे रुदौली ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह संचालन महामंत्री सूर्यभानु सिंह ने किया। रुदौली ब्लाक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर,महामंत्री भीम सिंह, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह पुत्तन एवं मीडिया प्रभारी सन्तोष सिंह को बनाया गया। महिला इकाई में बबिता सिंह को रुदौली ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य जालिम सिंह,बेहटा, ग्राम प्रधान बिष्णु सिंह अमहटा, महिला ब्लाक अध्यक्ष सहित अन्य सम्मानित जनों को स्मृति चिन्ह देकर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ जिला उपाध्यक्ष लालजीत सिंह,सन्तोष सिंह निमड़ी,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह,हिमांशु सिंह,सोहावल ब्लाक से कुलदीप सिंह,युवा मोर्चा से जिला प्रभारी युवा विकास सिंह, जिला महामंत्री युवा विनय कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा भाष्कर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर अमित सिंह, जिला संगठन मंत्री युवा शुभम सिंह,पृथ्वीराज सिंह एवं अमरदीप सिंह,रिंकू सहित सैकड़ों स्थानीय क्षत्रिय बन्धु उपस्थित रहे। सभी ने संगठन में आस्था जताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान गाकर बैठक का समापन किया गया।