नवाबगंज में सपा प्रदेश सचिव की पत्नी अनीता रंजन व मोहम्मदाबाद में अमित दुबे ‘बब्बन’ का भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख बननेे का रास्ता किया साफ, राजेपुर में बीजेपी के डॉ0 पल्लव, कायमगंज में अनुराधा दुबे, बढ़पुर में सावित्री सहित पॉंच भाजपा के बनेंगे प्रमुख
गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद- भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दिन ही जिले की पॉंच ब्लॉक प्रमुख सीटों पर अपना परचम लहरा दिया वहीं राजनैतिक विसात पर पूरी तरह काबिज होकर सपा के प्रदेश सचिव की पत्नी और भाजपा के बेहद सहयोगी रहे डॉ0 अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे बब्बन की दोबारा प्रमुख की कुर्सी पर ताजपोशी का रास्ता साफ कर केसरिया झण्डा गाढ़ दिया। वहीं समाजवादी पार्टी इस चुनाव में भी गुटबाजी के चलते सिमटकर रह गयी। पूरे जिले मंे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव का असर व्यापक दिखा। सपा को कुल दो प्रत्याशी ही मिल सके वह भी सपा के नहीं बल्कि सुबोध यादव के ही गुर्गे रहे।मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिये भारतीय जनता पार्टी ने डॉ0 अनुपम दुबे के भाई बब्बन दुबे को जिताने के लियेे पूरी ताकत झोंक दी। यहॉं सुबह से ही भारी गहमा गहमी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के भाई वरिष्ठ युवा नेता सचिन सिंह यादव भी नामांकन के दौरान डटे रहे। दोपहर करीब 12 बजे यहॉं सुबोध यादव के साथ सपा की ओर से उनके चालक पंकज कुमार ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के तौर पर संगीता यादव व अनुमोदक सरोज व सुबोध समर्थक दूसरे प्रत्याशी शरद राठौर मोनू के पुत्र प्रशांत राठौर ने नामांकन दाखिल किया। करीब साढ़़े 12 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे अपने भाई अनुराग दुुबे डब्बन, डॉ0 अनुपम दुबे, सचिन यादव, भोजपुर विधायक पुत्र अजय राठौर, वकील सुनील राठौर के साथ नामांकन करने पहुॅंचे। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी पत्नी कुमकुम दुबे ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर नवाबगंज में सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र यादव की पत्नी डॉ0 अनीता रंजन का ब्लॉक प्रमुख दोबारा बनना तय है। भाजपा ने पुराने अहसान केे बदले यह सीट रिक्त छोड़ दी थी जिस कारण यहॉं कोई अन्य नामांकन नहीं हुआ। उधर राजेपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्य पाल सिंह के पुत्र डॉ0 पल्लव सोमवंशी का नामांकन भाजपा नेता शंकर सिंह, विधायक सुशील शाक्य आदि लोगों ने कराया। उनका भी प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने यहॉं प्रत्याशी के तौर पर गॉंव सथरा निवासी संजय सोमवंशी की पत्नी सुनीता सोमवंशी का नामांकन कराया है। वहीं मोहम्मदाबाद से पंकज कुमार को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।