लखनऊ. पिछले दिनों प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश को बाद सौमवार सुबह मौसम साफ रहा। जबकि रविवार को शाम होते है हल्की धूप भी दिखी। सोमवार को साफ मौसम के साथ तापमान सुबह 8 बजे तक का तापमान 9 डिग्री सैल्सियस मापा गया। वहीं रविवार से ही राजधानी में ठण्डी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों की सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से एक बार फिर गलन बढ़ गई। 24 जनवरी तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। शनिवार को दिन और रात दोनों के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 को शाम से लेकर 20 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद हल्की कमी आएगी। 23 और 24 जनवरी को कोहरा फिर से तेज होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। धूप का असर कम होने से गलन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार में अगले दो दिनों में तेजी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है। न्यूनतम पारा अभी दो से तीन डिग्री नीचे जा सकता है। अगले दो दिनों (19 व 20 जनवरी) तक रात के समय कोहरा काफी पड़ने की संभावना है। ऐसे में रात के समय लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि शाम से अगले दिन सुबह तक कोहरे का असर तेज रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और पुरनपुर, निघासन, बहेरी, हापुड़, नवाबगंज और फतेहपुर में बारिश दर्ज की गई।