आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के दामों का यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हजरतगंज चौराहे पर अनोखे ढंग से विरोध किया है। अजय कुमार लल्लू ने बिना घोड़े के तांगे लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अजय कुमार लल्लू का कहना है कि जिस तरह लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों को महंगाई झेलनी पड़ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए गए दाम वापस लिया जाएं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया था और उनको पुलिस लाइन ले गए। एक बार फिर से अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि अजय कुमार लल्लू 17 जून को जेल से बाहर आये हैं। इससे पहले उन्हें आगरा में मजदूर को घर पहुंचने के लिए बस पॉलिटिक्स के चलते जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा था कि राजनीति में मुकदमे इनाम होते हैं और जेल अस्थायी घर।