आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीएए के विरोध में राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं का धरना अपने आप मंे ऐतहासिक रहा। 2 प्रदर्शनकारी महिलाओं की तबियत खराब होने से जान तक चली गयी। प्रदर्शन से हटने के बाद महिलाएं धरना स्थल पर दुपट्टा छोड़कर गई हैं।
लखनऊ –घंटाघर का खत्म हुआ प्रदर्शन लखनऊ पुलिस की विश्वसनीयता का नतीजा रहा कि पूर्व में की गई निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई और अफसरों के प्रति महिलाओं के भरोसा करने के चलते से
खत्म हुआ धरना प्रदर्शन सिर्फ 6 घंटे में लखनऊ पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में महिलाओं ने
खुद खत्म किया धरना प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार घंटाघर पर सुबह 7 बजे महिलाओ ने प्रदर्शन को खत्म कर दिया। प्रदर्शन खत्म करने के लिए धर्म गुरुओं और उलेमाओं ने भी महिलाओं से अपील की थी।
कोरोना वायरस को थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने का फैसला किया गया है।
दरअसल, लखनऊ के घंटाघर पर बीते कई महीनों से सीएए-एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। कोरोना वायरस के कारण धरने को स्थगित कर दिया गया है। धरने पर बैठीं महिलाओं का कहना है कि एक बार कोरोना का असर खत्म हो फिर हम दोबारा बैठेंगे। एसीपी चौक दुर्गा शंकर तिवारी ने इसकी पुष्टी की।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी का खतरा अभी टला नहीं है और लापरवाही भारी पड़ सकती है. ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यूपी में अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। वहीं, बीमारी आगे नहीं फैले इसके लिए सूबे में पहले चरण में 23 मार्च से 25 मार्च तक आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर और सहारनपुर समेत 15 जिले पूरी तरह से लॉकडाउन होंगे। इस दौरान इन शहरों में सेनेटाइजेशन का काम भी होगा।
महिलाओं ने कहा कि हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के चलते यहां से हट रहे है, लेकिन सांकेतिक तौर पर अपने दुप्पटे और बैनर को यही छोड़ कर जा रहे है। महिलाओं ने पुलिस कमिशनर से अपील की है के वह महिलाओं की इन चीज़ों को यहां से न हटाये।
प्रर्दशन कर रही महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर सुधीर पांडेय और उनकी टीम पर जताया भरोसा और चली गई घर लखनऊ पुलिस की कार्रवाई से प्रदेश सरकार को एक और बड़ी उपलब्धि मिली दिल्ली में हो रहा शाहीन बाग प्रदर्शन आज भी जारी लखनऊ में प्रदर्शन खत्म करा दिया गया किसी को कानो कान खबर तक नहीं दंगाइयों पर वसूली के लिए पोस्टर की कार्रवाई के बाद घंटाघर का प्रदर्शन खत्म होना सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।