पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या डॉक्टर सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीज़न ललितपुर ने अवगत कराया कि आज अयोध्या की रामलीला में भगवान राम का राजतिलक हुआ और राम वनवास गए राम के रूप में जाने-माने स्टार राहुल बुच्चर है । रिद्धिमा बेदी जी केकैयी अपने अभिनय से भगवान राम के भक्तों को भगवान राम की भक्ति में लीन कर दिया। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ( बॉबी )जी ने बताया कि दिन-प्रतिदिन अयोध्या की रामलीला अपने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है पहले दिन 18 करोड से भी ज्यादा दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था और दूसरे दिन यहां आंकड़ा 19 करोड से ज्यादा हो गया है। इस बात के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। उनके आशीर्वाद से अयोध्या की रामलीला भगवान राम के भक्तों में दिलों में जगह बना ली है। राकेश बेदी जी जो जनक का अभिनय कर रहे हैं। वहां पुराने एक्टर हैं। और वह अयोध्या की रामलीला में दूसरे वर्ष काम कर रहे हैं। राजा जनक की भूमिका में उन्होंने अब भक्तों का मन मोह लिया है। अयोध्या के रामलीला के दिन सुभाष मलिक जी ने बोला की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी राम लीला भगवान राम के भक्त दुनिया दुनिया के कोने कोने में बैठकर अयोध्या की रामलीला दूरदर्शन के द्वारा देख पाते हैं। इस वर्ष कई देशों में रामलीला सैटेलाइट चैनल और यू ट्यूब द्वारा दिखाई जा रही है। अयोध्या की रामलीला मैं भगवान राम के वस्त्र नेपाल से बन के आ रहे हैं। और रावण के वस्त्र श्रीलंका से बनकर आ रहे हैं। और रावण की भूमिका में शाहबाज़ खान ने अपने अभिनय से सब की प्रशंसा बटोरी और खान दूसरे वर्ष भी रावण की भूमिका निभा रहे हैं। माता सीता के रूप में भाग्यश्री जो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।अयोध्या की रामलीला में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। और जाने-माने सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब्री की भूमिका में नजर आएंगी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के भक्तों ने 18 करोड से भी ज्यादा दुनिया के कोने कोने में देखा। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु राम की भूमिका में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे। राजेश पुरी नारद की भूमिका में नजर आएंगे। अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला रोज शाम 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव दिखाई और पुनः प्रसारण सुबह 9:00 से 12:00 डीडी भारती पर और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे डीडी नेशनल पर दिखाई जाएगी लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे दिखाई जाएगी। अयोध्या की रामलीला मैं 8 तारीख को जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री सीता माता की भूमिका निभाएंगे। और साथ में राम की भूमिका में जाने-माने सुपरस्टार राहुल नजर आएंगे। यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जी के सहयोग मार्गदर्शन से होता है। यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है।