अभिमन्यू शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया- सदर तहसील औरैया में आज लेखपाल संघ की आकस्मिक बैठक आहूत की गई जिसमें ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान अछल्दा ब्लॉक् में ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा उप जिलाधिकारी सदर के साथ की गई अभद्रता की कड़ी भर्त्सना की। और उक्त प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु, जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तैयार किया गया। लेखपालों ने कहा कि ब्लॉक कर्मचारियों ने ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरती है,और उप जिलाधिकारी सदर द्वारा की जा रही कार्यवाही से बचने के लिए उन पर हमलावर हो गए हैं। लेखपालों ने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर के हाथ में चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि ब्लॉक कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही न की गई तो राजस्व कर्मचारी बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।