अभय दूबे की रिपोर्ट
लखीमपुर-खीरी। गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर अमन सिंह गुलाटी (19) को ‘द सिख ग्रुप’ ने विश्व के सर्वाधिक प्रसिद्ध टॉप-100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के सिखों को शामिल किया गया है।
टॉप 100 सिख युवाओं की सूची में शामिल
यूके बेस्ड द सिख ग्रुप ने सोमवार को टॉप-100 सिख युवाओं की सूची जारी की। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर उपलब्धि हासिल करने वाले 30 वर्ष से कम आयु के सिखों को सूची में स्थान दिया गया। इसमें लखीमपुर-खीरी जिले से गिनीज बुक रिकार्ड होल्डर अमन सिंह गुलाटी को भी शामिल किया गया है। ग्रुप ने जारी बयान में कहा कि अमन सिंह गुलाटी ने आर्ट की दुनिया में कई रिकार्ड अपने नाम हासिल किये हैं। वर्ष 2018 में केनिया की राजधानी नैरोबी में आयोजित सिखों के विश्वव्यापी सिख समारोह में सिख अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्व का सबसे छोटा हैंडमेड पोर्टेट भगत सिंह और सबसे बड़ा पोर्टेट गुरू गोविंद सिंह का बनाकर रिकार्ड हासिल किया।
इसके अलावा उन्होंने कोल पेंटिंग और आल्मंड पेंटिंग का भी लोहा मनवाया। विगत वर्ष दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर विश्व अंहिसा का संदेश देकर विश्व रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा भी अमन सिंह गुलाटी ने तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही सिख ग्रुप ने अमन को सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया है।