योगेश कुमार की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में जनपद में वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा मु0अ0स0 293/2020 धारा 2ख(1)(17)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनि0 के वांछित 06 नफऱ अभियुक्तोः- 1.वकील पुत्र मुन्ना नि0 ग्राम अग्गरखुर्द थाना फूलबेहड खीरी 2.सत्तार पुत्र जकीउल्ला नि0 ग्राम अग्गरखुर्द थाना फूलबेहड खीरी 3.मुन्ना पुत्र मुमताज नि0 ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड खीरी 4.इकरार उर्फ अंकल उर्फ कालिया पुत्र बन्धा नि0 ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड खीरी 5.वसीम पुत्र रफीक नि0 ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड खीरी 6.अकबर पुत्र गोबरे नि0 ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड खीरी को लखीमपुर भीरा रोड बसैगापुर चौराहे से समय 21.40 बजे गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमन्चा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 294/2020 व 295/2020 अन्तर्गत धारा 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया। (अभियुक्त वकील पुत्र मुन्ना उपरोक्त गैंग का लीडर है व थाना स्थानीय का दुराचारी सख्या 287A व टाप 10 लिस्ट मे नम्बर 01 का अपराधी है, जो अपने साथियो के साथ मिलकर गौकशी व लूट अपराध करता है) महोदय द्वारा उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10,000 रु0 के पुरस्कार की घोषणा की गयी है।