धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट
दुदही-कुशीनगर – नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही है। नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर उत्तरोत्तर प्रगति करें।
उक्त बातें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरी श्रीराम में आयोजित महिला हेल्पलाइन, महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विशुनपुरा बृजेश मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं को, निड़र होकर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बढ़ना है और स्वावलंबी बनना हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। बोले कि बहन बेटियों के सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वालो के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी शोहदा बदसलूकी करता है तो वो तत्काल महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि पर जानकारी दे, पुलिस तत्काल मौके पर पहुचेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्मसुरक्षा की कला विकसित करने के लिए महिलाओं एवं बच्चों को प्रशिक्षित करना, उनके प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना है।