अमित कुमार की रिपोर्ट
कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया साथ मे अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार मौजूद रहे और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने झंडारोहण किया तथा देश की एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डीजीपी सराहनीय सेवा मेडल के लिए चयनित गुरसहायगंज इंस्पेक्टर राजा दिनेश सिंह, थाना प्रभारी ठठिया राजकुमार सिंह, सौरिख में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह, ब्रह्म देव, सिपाही अतुल यादव, सिपाही आदित्य तिवारी, महिला सिपाही ज्योति यादव को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने झंडारोहण किया।
जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश प्रवीण कुमार जैन ने झंडारोहण किया। इस मौके पर जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने परिसर में वृक्षारोपण किया।
तहसील सदर में एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने झंडारोहण किया। नगर पालिका परिषद कन्नौज कार्यालय में चैयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री वन्देमातरम ने झंडारोहण किया। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में नवाब सिंह यादव ने झंडारोहण किया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय में झंडारोहण किया। बड़ा बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर डॉ हाशिम सिद्दीकी ने झंडारोहण किया। बाद में कांग्रेसियों ने गांधी चौराहे पहुचकर गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कोरोना वायरस के कारण विद्यालयो में बिना विद्यार्थियों के ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किये गए।