अमित कुमार की रिपोर्ट
कन्नौज। गांजे के साथ जलालपुर पनवारा चौकी ने दो लोगो को गिरफ्तार किया। दरअसल रात को सदर कोतवाली क्षेत्र जलालपुर चौकी इंचार्ज राहुल शर्मा अन्य पुलिस कर्मियो के साथ गस्त पे निकले थे। तभी बाईपास ओवरब्रिज के पास दो संधिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह लोग भागने का प्रयास करने लगे,लेकिन पुलिस ने उन्हें चारो तरफ से घेर कर पकड़ लिया।
पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम मो. कलाम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दीदारगंज बताया। जबकि दूसरे ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी मकरन्दनगर बताया। दोनों के पास से 12 किलो 300 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।