अनुज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई: नई सूची में अधिकांश सीटों में फेरबदल
संशोधित शासनादेश के आधार पर हरदोई जनपद की 1306 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के अनंतिम आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। शासनादेश में बदलाव के बाद अधिकांश सीटों में फेरबदल हो गया है। 1306 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 300 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए भी 194 सीटें शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 349 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 229 सीटें आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 215 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 442 सीटें अनारक्षित हैं।