कन्नौज। जिले के सौरिख इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने पहुचे सपा के पूर्व सपा नेता व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह का 2022 विधानसभा चुनाव से पहले परिवार को लेकर दर्द छलका। उन्होंने इशारों इशारों में अखिलेश यादव को नसीहत देते कहा कि राजनीति में सफल होना चाहते हो तो संघर्ष व त्याग करना सीखो। समाजवादी पार्टी अलायंस करती है उनकी पार्टी से तो वह तैयार है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा प्रदेश में नही आती उन्होंने देश के कई बड़े दलों के नेताओ को एक कर लिया था। इशारों इशारों में रामगोपाल यादव पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि जब उन्होंने सबको एक कर लिया तो कुछ लोगो ने भाजपा से मिलकर पहले हमारे लोगो को अलग अलग किया फिर नेता जी बरगला दिया। हम फिर कह रही समाजवादी परिवार को एक हो जाना चाहिए हम त्याग के लिए तैयार है लेकिन उनको भी त्याग करना होगा उनका जो bjp से दिल्ली से मिलते है और फिर परिवार को अलग कर देते है। उन लोगो से होशियार रहना चाहिए।
शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील सपा के संस्थापक