देवेश कटियार की रिपोर्ट
कन्नौज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश में ब्राह्मणों के ऊपर हो रहा है अत्याचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भरी हुंकार।
आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर कन्नौज सदर विधायक अनिल दोहरे छिबरामऊ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बउअन तिवारी पूर्व सांसद राम बक्स वर्मा पूर्व प्रदेश सचिव शिवकुमार एडवोकेट ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे अत्याचारों का खुलासा किया पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ब्राह्मणों का सम्मान सपा द्वारा किया गया बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराए गए जनेश्वर मिश्रा गांव के अंतर्गत हजारों ग्राम सभाओं का विकास कराया गया सपा सरकार द्वारा लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क की स्थापना की गई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भगवान परशुराम जयंती का अवकाश निरस्त कर दिया जब यह सपा सरकार द्वारा अवकाश घोषित किया गया था हम समाजवादी कार्यकर्ता चंदा करके भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना कन्नौज में ही कराएंगे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कन्नौज सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ब्राह्मणों का सम्मान किया स्थानीय सांसद द्वारा सपा के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ऊपर टिप्पणी कर सपा को ललकारने का कार्य किया है पूर्व सांसद राम बक्स वर्मा ने कहा कि भाजपा सांसद कन्नौज के इत्र व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट और इत्र दान भेंट किया आज उन्हीं के ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं ऐसे में ऐसा लगता है कि मौजूदा सांसद नेता ना होकर मौकापरस्त व्यापारी हैं छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी बउन तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ब्राह्मणों के ऊपर गंभीर अत्याचार हो रहे हैं कानून व्यवस्था से सरकार का विश्वास उठ गया है पुलिस के जरिए ब्राह्मणों का एनकाउंटर कराया जा रहा है दोषी एक होता है दोषी को सजा देने का कार्य न्यायालय द्वारा किया जाना चाहिए लेकिन उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण दोषी को सजा देने का कार्य अब दे सरकार पुलिस द्वारा एनकाउंटर करा रही है।
प्रेस वार्ता के समय, तिर्वा के वरिष्ठ सपा नेता शिवेंद्र सिंह (कुक्कू चौहान), विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य, हारून खान (कल्लू नेता), यशवीर भदौरिया, धीरज तिवारी,नवनीत , ओमजी तिवारी, पंकज पाल,अंकुर यादव आलोक यादव विवेक यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।