अमित कुमार की रिपोर्ट
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सौसरापुर गाँव में दो पक्षों के बीच गुरुवार शाम को फायरिंग हो गई। जिसमे एक व्यक्ति के गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सौसरापुर निवासी अली हसन तथा अनवर खान के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने – सामने आ गये और फायरिंग शुरू कर दी। लगातार कई राउंड फायरिंग से गाँव में अफरा-तफरी मच गयी। बताया गया है कि फायरिंग की घटना में गाँव के ही 50 वर्षीय बुधू पुत्र इलियास को गोली लग गयी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स गाँव पहुँच गया। पुलिस को देखते ही फायरिंग करने वाले भाग खड़े हुऐ। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने घायल बुधू को गुरसहायगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।