रवि तिवारी की रिपोर्ट
कन्नौज – त्योहारों के दृष्टिगत सभी कार्यालयों में साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्ट्रेट के समस्त कार्यालयों की वस्तुओं को संपत्ति पंजिकाओं में दर्ज कराया जाए। अभिलेखों का रख रखाव दुरुस्त किया जाए। सभी कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपने अपने पटल के कार्यों का निर्वहन पूर्ण तत्परता से करें। कलेक्ट्रेट में स्थित सार्वजनिक एवं अन्य शौचालयों में साफ सफाई के साथ ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण करते हुये उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जे0ए0, वेतन लिपक, अन्य पटलों पर सभी पत्रावलियों का रखरखाव एवं अभिलेखीकरण कार्य को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए कि सभी अभिलेख आज ही पूर्ण कर लिए जाएं एवं उनको व्यवस्थित रूप से रखे जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार एवं न्यायिक अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया एवं सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से राखेजाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट के सभी पटल पर आवंटित सभी वस्तुओं का संपत्ति पंजिका में अंकन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का भृमण भी किया एवं नव निर्मित वी वी पेट एवं ईवीएम वेयर हाउस का भी अवलोन करते हुए उसके प्रांगण में साफ सफाई को भी देखा। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित समस्त शौचालयों की साफ सफाई एवं उसमें नियमित पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पटल पर कार्यरत कर्मचारी अपने अपने पटल की पूर्ण जानकारी रखना सुनोश्चित करें एवं निरीक्षण के दौरान सभी जानकारी संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नाज़िर कलेक्ट्रेट, व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।