अमित कुमार की रिपोर्ट
कन्नौज। मरीजों की बढ़ती तादात के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी को बनाया जायेगा नया एल वन कोविड अस्पताल।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है और गौतम बुद्ध कोविड अस्पताल मरीजों से फुल हो चुका है इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी को देखा गया है। यहां एल वन कोविड अस्पताल बनाया जायेगा तथा नए आने वाले मरीज इसी अस्पताल में भर्ती किये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कृष्ण स्वरूप व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नएचएम के नोडल अधिकारी राममोहन तिवारी ने अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ भगवन्त सिंह से जानकारी ली इस दौरान उन्होंने बताया की विद्यालय में 490 बेड की व्यवस्था है, जरुरत पड़ने पर 50 बेड भी बडाये जा सकते है।