राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
रेंढर जालौन। रेंढर थाने में शुक्रवार को औपचारिक रूप से महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। सीओ माधौगढ़ वीरेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में महिला कांस्टेबिल पूजा ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया वही सभी पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को माल्यार्पण कर शील्ड देकर सम्मानित किया वही सीओ ने कहा, शासन की मंशा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की है जिसके तहत सूबे के सभी थानों मेें खासतौर पर महिला हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं।
रेंढर थाने में अब आने बाली महिला फरियादियों की समस्याएं महिलाएं ही सुनेंगी और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा सीओ माधौगढ़ वीरेंद्र श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं रेंढर थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार पटेल की मौजूदगी में महिला हेल्पलाइन डेस्क का उद्घाटन किया गया, पं. शिवचरण त्रिपाठी ने वैदिक रीति से विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिला कांस्टेबिल पूजा ने फीता काट कर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। रेंढर थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार पटेल ने कहा, सरकार की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की मंशा के अनुरूप काम किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ एस आई सिलबन्त सिंह एस आई गौरव मिश्रा एस आई दौलत राम शक्या एस आई घनश्याम सिंह कांस्टेबल प्रशांत कुमार कांस्टेबल शिवकिशोर कॉन्स्टेबल रूपसिंह प्रमोद कुमार बंधन द्विवेदी रविंद्र सिंह रमन सिंह मिथुन सिंह शिव कुमार अजय चालक विनोद कुमार पटेल महिला कांस्टेबल खुशबू महिला कांस्टेबल पूनम महिला कांस्टेबल शालू आदि पुलिस स्टाप मौजूद रहा वहीं ग्रामीण सोरभ गुर्जर केशवन सिंह गुड्डन प्रदीप कुमार मधुरम धंजा राहुल दीक्षित अजय राजावत राम सिंह राठौर हरी बाबू हिमांशु पाल प्रयाग नारायण श्याम जी संजय श्रीवास्तव दीपक पांडे लोकेश सिंह रामपाल सिंह चंद्रशेखर मुकेश कुमार केशवान सिंह उदयवीर सिंह संतराम पांडे मानवी वर्मा पूनम अर्चना गोविंद सिंह ऋषि प्रताप रामचंद्र गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।