राजकुमार दोहरे जालौन
गोहन जालौन। थाना गोहन में प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य बनाने के लिए चलाए जा रहे।नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला हेल्प डेक्स का बड़ी धूमधाम से उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या तयैवा वानो ने फीता काट कर महिला हेल्प डेक्स का शुभारम्भ किया।वाशिष्ठ अतिथि प्रदुम्मन सिंह जुदेव राजा सरावन ने मां सरस्वती और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस ने सभी का आभार व्यक्त किया।और महिलाओं के सम्मान सुरक्षा के लिए सदा आगे रहने के लिए कहा।हम सभी को हमेशा महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना चाहिए।नारी ही हमारी जननी है।सभी ने अपने अपने सम्बोधन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया। बेटियों को हर समाज में शिक्षित करना चाहिए।समाज के हर एक तबके के लोगों को नारी का सम्मान करना चाहिए। नारी की सुरक्षा करना और सम्मान करना हर एक ब्यक्ति का दायित्व है। शिक्षा ही परिवर्तन की जननी है। बेटियों को शिक्षित करना होगा।पुत्र और पुत्रियों के भेदभाव को मिटाना होगा। दोनों को सामान्य दृष्टि से देखना चाहिए। हम सभी को बेटियों को महिलाओं को स्वास्थ्य बनाना होगा। जिससे वो हर समय अपने सम्मान की रक्षा कर सके।समाज के लोगों को बेटियों के लिए नारियों के लिए अपनी सोच पायलट बनकर बदलना होगी। हर एक थाना कोतवाली में महिला हेल्प डेक्स को स्थापित करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाएं अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक हो जाए। और महिलाओं के सम्मान की रक्षा सुरक्षा हो सकें। महिलाएं अपनी हर परेशानी को बता सकें।कक्षा 12 बी छात्रा निकेता पाण्डेय ने गीत के माध्यम से सभी को जागरूक किया। इस मौके पर प्रेरणा दुबेद्वी शिक्षिका,नन्देमहारज,ग्राम प्रधान परमात्मा शरण, महिला ग्राम सुनीता गुप्ता,काती बाई,रानी शुक्ला,गुंनबन्ती,ऊषा सक्सेना,दम्मू दीक्षित, गोपाल दुबे, गजेन्द्र राजपूत मण्डल अध्यक्ष ईंटों, राजपाल चौहान, ध्रुव गुप्ता,चौकी प्रभारी ईंटों अतुल राजपूत,एस आई जयवीर सिंह,एस आई कृष्ण नारायण,एस आई बंशराज सिंह, सिपाही अक्षय, पंकज, महेन्द्र, अंकुर, उपदेश, ब्रिजेश, रघुवंश, राममूर्ति, अखिलेश, जितेन्द्र, रामनाथ, दीवान सन्तोष कुमार, पुष्पेन्द्र यादव, रोहतास,महिला कांस्टेबिल पायल, बेबी, आरती,स्मृता, ऊषा,आदि सहित महिलाएं पुरूष सम्भान्त जन पुलिस स्टाफ के लोग मौजूद रहे।