राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
जगम्मनपुर, जालौन। भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल प्रशिक्षण शिविर बद्इंतजाम एवं गुटबाजी के चलते फ्लॉप हो गया ।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला के सभी मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है । जिसमें रामपुरा मंडल के प्रशिक्षण शिविर की तिथि होर्डिंग्स 22 अक्टूबर तय की गई।
प्रशिक्षण ब्यवस्था
बैठक में तय किया गया था कि प्रशिक्षण स्थल पर किसी भी कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा अपने प्रचार प्रसार के माध्यम हेतु होर्डिंग बैनर नहीं लगाए जाएंगे जिसे पार्टी के कुछ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वीकार किया गया लेकिन मंडल के अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्देश का पालन न करते हुए प्रशिक्षण स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दो , जो सत्र भर चर्चा का विषय रही ।
अपेक्षित सूची तैयार करने में कोई मानक निर्धारित नहीं किया गया अपितु सूची बनाने वाले पदाधिकारियों ने अपनी मर्जी से जिसे चाहा उसे अपेक्षित किया जैसे नहीं चाहा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया, जैसे पूर्व मंडल अध्यक्ष बुलाए गए लेकिन अनेक पूर्व मंडल अध्यक्षों को इस योजना से बाहर रखा गया जिसमें सत्येंद्र सिंह भदौरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश द्वार पर विवाद करते दिखाई दिए वही मंडल कार्यकारिणी के कई नाम छोड़कर ऐसे अनेक कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया गया जो अपेक्षित श्रेणी में नहीं आते थे । तुष्टिकरण के चलते अपने चहेते दो प्रधानों को भी सूचीबद्ध किया गया जबकि स्थानीय ग्राम प्रधानों को जो पार्टी के कार्यकर्ता है उन्हे इस कार्यक्रम की भनक तक नहीं लगने दी।
प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की बनाई गई सूची की गड़बड़ी का परिणाम यह निकला कि अपेक्षित संख्या 100 के अनुपात में लगभग 50 कार्यकर्ता ही उपस्थित हुए।
सत्र के मध्य में ही उठ कर चले गए कार्यकर्ता
रामपुरा मंडल के इस उद्घाटन सत्र एवं भाजपा का इतिहास और विकास पर बौद्धिक के लिए संजीव श्रृंगीऋषि (पूर्व जिला अध्यक्ष) को आना था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके परिणाम स्वरूप जगम्मनपुर के निवासी राम लखन औदीच्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास पर अपना बौद्धिक शुरू किया तो स्थानीय गुटबाजी के चलते 15-20 कार्यकर्ता प्रशिक्षण मध्य में ही उठ कर चले गए ।
होर्डिंग में स्पष्ट दिखी गुटबाजी
प्रशिक्षण शिविर के बाहर लगी होर्डिंग्स में रामपुरा ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार विलोंहा व महेश सिंह राजावत विधायक प्रतिनिधि की फोटो के साथ अलग-अलग होर्डिंग्स में अलग अलग पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की फोटो छपे थे लेकिन मंडल के कुछ पदाधिकारियों को इससे वंचित रखा गया था जिससे होता था कि रामपुरा मंडल में भाजपा गुटबाजी चरम पर है।