राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
अमेठी में सड़क हादसे में घायल सेना की जवान का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था। 6 दिन पहले सड़क हादसे में सेना के जवान कौशल कुमार सिंह घायल हो गए थे। गुरुवार को इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया था।
शुक्रवार को जब जवान का पार्थिव शव अंतिम यात्रा के लिए निकला तो कोहराम मच गया। गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक जवान के बड़े भाई जो स्वयं सेना में हैं उन्होंने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
21 अप्रैल को छुट्टी पर आया था जवान
बताया जा रहा है कि अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव निवासी कौशल कुमार सिंह 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। बड़े भाई विपिन सिंह भी जम्मू कश्मीर में लांसनायक के पद पर हैं।
8 मई को लांसनायक विपिन की शादी होना थी, लेकिन कोरोना के चलते वो टल गई। भाई की शादी में शामिल होने के लिए कौशल सिंह बीते 21 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। लेकिन 6 दिन पहले वो सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
21 मई को सड़क हादसे में घायल हुए थे
21 मई को जवान कौशल सिंह अपने निजी काम से रात करीब 9 के बाद कोहड़ौर बाजार जा रहे थे। तभी सुल्तानपुर-प्रतापगढ बार्डर पर टोल प्लाजा का निर्माण हो रहा है उसी जगह एक्सीडेंट हो गया। राहगीरों ने कोहड़ौर पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी।
पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें कोहड़ौर हॉस्पिटल भेज था।
परिजनों को पता चला तो बेहतर इलाज के लिए वो उन्हें लेकर सुल्तानपुर हॉस्पिटल आ गए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें ऑर्मी कमांड हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजनों के मुताबिक हादसे वाली रात से ही जवान कौशल सिंह कोमा में थे। बीती रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।