अनुराग पाठक की रिपोर्ट
हरदोई-शाहाबाद – पचदेवरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते कुछ दबंगों ने एक 60 वर्षीय वृद्धा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
घायल वृद्धा को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण हरदोई रेफर किया गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा मजरा चंद्रमपुर निवासी वीरपाल तथा गनुआपुर निवासी वेदानंद, अखिलानंद पुत्रगण रामेंद्र के बीच भूमि विवाद चल रहा था आज सुबह दोनों भाई खेत जोत रहे थे। उसी समय वीरपाल की 60 वर्ष की पत्नी वीरा देवी खेत पर पहुंच गई और उन्होंने खेत जोतने से मना किया। बात ज्यादा बढ़ने पर वेदानंद और अखिलानंद ने बंदूक तथा तमंचे से वृद्धा के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।