मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई – अभी पूर्व में सपा के रामज्ञान गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ था जिस तरह से अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज हुआ है आज जिस तरह से हरदोई के सपाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर सड़को पर उतरे आखिर रामज्ञान पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर क्यो नही उतरे यह सबसे बड़ा सवाल है।
किसी भी पार्टी का अस्तित्व उसकी जान पार्टी के कार्यकर्ता होते है आखिर अखिलेश यादव ने रामज्ञान के इस प्रकरण को लेकर अपने सपा के सिपाहियों को मौन प्रदर्शन करने का इशारा क्यो नही किया जैसे अपने ऊपर दर्ज मुकदमे के बाद किया।
आखिर कब तक एक ही ब्यक्ति की मनमानी चलती रहेगी अपने सिपाही की जो पीड़ा पार्टी या उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष नही देख सकता समझ सकता यह उसके लिए शर्म की बात है।
सपा सरकार हमेशा पूर्व में गलत लोगो या गलत कार्यो को लेकर हमेशा गलत के पक्ष में खड़ी दिखाई दी शायद यही कारण है जो उनका एक सिपाही रामज्ञान गुप्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए फर्जी मुकदमा धारक बना सपा सरकार शायद इसलिए अपने सिपाही के साथ खड़ी नही दिखाई दी क्यो की यह लड़ाई अन्याय,भ्रष्टाचार के खिलाफ थी शायद इस कारण ही जनता ने उन्हें नकार दिया