शशांक तिवारी की रिपोर्ट
गोंडा– अवधकेशरी सेना परसपुर ब्लॉक सह प्रभारी संदीप यादव के घर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई और तत्काल अवधकेशरी सेना का इक पैनल इस कड़ी धूप और लाकडाउन के बावजूद लगभग 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके उनके घर पर पहुचा और शासन प्रशासन से बात करके यथा संभव मदद का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश गैर मौजूदगी में राष्ट्रीय स्मगठन मंत्री ठाकुर अमित,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिंह ,विवेक सिंह, प्रवीन पाण्डेय, अजय सिंह, विभोर सिंह,अखिलेन्द्र तिवारी, अभिमन्यु तिवारी,रामबाबू जायसवाल, अतुल सिंह,शिवा तिवारी, मोहित तिवारी,नरेन्द्र दूबे ,सूरज दूबे,आलोक तिवारी,संदीप कुमार और कई अवधकेशरी कार्यकताओं ने जाकर सहयोग किया।
अवधकेशरी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक नई मिशाल कायम की। कर्यकर्ताओ ने कहा कि वो समाज सेवा के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे इसके लिए चाहे उन्हें जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े।