अभिमन्यु शुक्ला की रिपोर्ट
अछल्दा औरैया सुभानपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए कीमत की 6 बकरीं और एक बकरा किया चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी हृदय राम यादव पुत्र बदन सिंह यादव बीती रात अपने दरवाजे पर सो रहे थे, वहीं पर उनकी 6 बकरियां व 1 बकरा बंधा हुआ था ,तभी सोते समय अज्ञात चोरों ने मौका पाकर, हजारों रुपए कीमत की बकरियां व बकरा चोरी कर लिया। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़ित ने जांच कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।