उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
आजमगढ़(सगड़ी)– जनपद आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा के अंतर्गत जीयनपुर में राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर काशी सिंह ने पार्टी के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि राजनीति से परिवारवाद को जड़ से खत्म करना है, क्योंकि जहां पर परिवारवाद है, वहीं पर भ्रष्टाचार व करप्शन है। पार्टी में एक परिवार से सिर्फ एक ही पदाधिकारी होना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पुनवासी प्रजापति ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए बताया, कि इस देश में सिर्फ शिक्षा व चिकित्सा पर आम जनता की गाढ़ी कमाई का लगभग 70 परसेंट खर्च हो जाता है। इसलिए देश में फ्री की योजनाएं बंद करके सिर्फ शिक्षा व चिकित्सा को फ्री किया जाए। राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्वांचल राज्य की स्थापना व महिलाओं के लिए 50 पर्सेंट का आरक्षण सभी सरकारी या गैर सरकारी तथा राइट टू प्रॉमिस का कानून लागू करने की बात की। इस समारोह में आजमगढ़ मंडल का गठन भी किया गया। आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, आजमगढ़ मंडल महासचिव उपेंद्र गौतम, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष गणेश नायक तथा आजमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राम जनम यादव को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय समता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण भी किया।