अरबिंद गुप्ता की रिपोर्ट
बिंदकी फतेहपुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव सपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है साथ ही फ्रंटल संगठनों की भी घोषणा हो रही है और विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की जा रही है उन्होंने कहा सारे पदाधिकारी गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और 2022 में एक बार फिर से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश की सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा जिस प्रकार से आज भाजपा की सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है बेरोजगार अपनी नौकरी के लिए परेशान हैं किसानों को उनकी लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है साथ ही कानून व्यवस्था भी पूरी तरीके से ध्वस्त है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी उन्होंने कहा अब आम जनमानस इस सरकार के क्रियाकलापों से ऊब चुकी है आने वाले समय में समाजवादी पार्टी जनता के सुख दुख का सहभागी बनकर उनकी लड़ाई लड़ेगी और 2022 में सपा सरकार बनायेगी। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव देवीगुलाम मौर्य, उपाध्यक्ष सतीश राज, अरुणेश पांडेय, रीता प्रजापति, बृजेश सोनी,चंद्र प्रकाश लोधी,शकील अकबर,संगीता पासवान,अजय पटेल,तनवीर हैदर,जंगबहादुर सिंह मखलू,जगदीश सिंह सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।