अरुण विकास पाठक की रिपोर्ट
फतेहगढ़ मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर सराफा व्यापारी ने पैसे के लेन देन में घातक केमिकल हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
बरगदिया घाट निवासी बूथ अध्यक्ष राम पांडेय उर्फ अंबुज पांडेय अपनी मां के साथ फतेहगढ़ सराफा व्यापारी ओमी वर्मा के यहां दस हजार में गिरवी रखी जंजीर को लेने गया था। जहां व्याज के पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ। इतने में ओमी के बेटे ने राम के ऊपर केमिकल फेक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामबीर चौहान व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
श्रीराम के चाचा के द्वारा तहरीर देने पर पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।समाचार लिखे जाने तक राम लोहिया अस्पताल से किसी अन्य प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए जा चुके थे, और हालत भी गंभीर बताई जा रही है।